सूर्यगढ़ा में दवा व्यवसायी को गोली मार की लूटपाट

सूर्यगढा (लखीसराय) : अपराधियों का तांडव कम नहीं होने का नाम ले रहा है. पवन सिंह की हत्या की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अपराधियों ने बुधवार की शाम एक और घटना को अंजाम दे दिया. सूर्यंगढ़ा थाना क्षेत्र के बरतला निवासी भारद्वाज एजेंसी के संचालक कृष्णमोहन कुमार को अपराधियों ने गोली […]

सूर्यगढा (लखीसराय) : अपराधियों का तांडव कम नहीं होने का नाम ले रहा है. पवन सिंह की हत्या की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अपराधियों ने बुधवार की शाम एक और घटना को अंजाम दे दिया. सूर्यंगढ़ा थाना क्षेत्र के बरतला निवासी भारद्वाज एजेंसी के संचालक कृष्णमोहन कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी. अपराधी कृष्णमोहन के पास बैग लेकर फरार हो गये. सूचना के अनुसार बैग में रुपये व मोबाइल था. घायल कृष्ण मोहन को इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम कृष्णमोहन अपनी दुकान बंद करने के बाद घर जा रहे थे. रास्ते में बाइक पर सवार अपराधियों ने कृष्णमोहन को रोका. कृष्णमोहन अपराधियों को देख आगे बढ़े. नहीं रुकने पर अपराधियों ने कृष्णमोहन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. अपराधियों ने पांच गोलियां चलायी. एक गोली उसके सीने में लगी है. गोली चलाने के बाद वे जमीन पर गिर पड़े. अपराधी बैग लेकर फरार हो गये. इधर गोली चलने की सूचना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे.
कृष्णमोहन को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल व्यवसायी से जानकारी लेने के बाद अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी भी की. घायल कृष्णमोहन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार अपराधी बैग छीनने के बाद सुरक्षा तटबंध की ओर फरार हो गये. बताया जाता है कि कुमार दावा के थोक थोक व्यापारी थे.
बरतला मोहल्ले की घटना
दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे संचालक कृष्णमोहन कुमार
दो बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
घायल दुकानदार को पीएचसी में किया गया भर्ती, रेफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >