डॉक्टरों की हड़ताल का दिखा असर, इमरजेंसी सुविधा जारी

लखीसराय : इंडियन मेडिकल काउंसिल के जगह नेशनल मेडिकल काउंसिल का गठन कर नियमों में फेरबदल के विरोध में मंगलवार को डॉक्टरों ने सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक हड़ताल रखा. आइएमए के आह‍्वान एवं भाषा के समर्थन पर हुई इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आशिंक असर देखा गया. जिला मुख्यालय अवस्थित सदर अस्पताल […]

लखीसराय : इंडियन मेडिकल काउंसिल के जगह नेशनल मेडिकल काउंसिल का गठन कर नियमों में फेरबदल के विरोध में मंगलवार को डॉक्टरों ने सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक हड़ताल रखा. आइएमए के आह‍्वान एवं भाषा के समर्थन पर हुई इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आशिंक असर देखा गया. जिला मुख्यालय अवस्थित सदर अस्पताल मे नियमानुसार जेनरल ओपीडी से डॉक्टर लापता दिखे लेकिन दूसरी ओर इमरजेंसी ओपीडी मे सभी कार्य पूर्ववत चलता रहा.

जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के समीपवर्ती शाम्हो सरलाही ग्रामवासी टूना बिंद की 10 वर्षीय पुत्री तिलकुटा कुमारी वाहन दुर्घटना में जख्मी हो गयी थी. जिसका सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. जबकि चानन प्रखंड के तितायचक से पहुंचे चंदन ठाकुर के छोटा पुत्र धनेश्वर कुमार,एवं बालूलाल यादव की पुत्री निशु कुमारी को कुत्ता काटने को लेकर इंजेक्शन लेने को लेकर थोड़ा इधर-उधर भटकना पड़ा,लेकिन सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार के हस्तक्षेप पर इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया.

इमरजेंसी सेवा डॉक्टरों ने प्रदान कर मानवता को रखा कायम
इसी तरह इमरजेंसी सेवा वाले मरीजों का इलाज जारी रहा. इस दौरान बभनगांवा में हुई हत्या के शव का पोस्टमार्टम भी किया गया. आइएमए के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार के अनुसार राष्ट्र स्तर पर यह हड़ताल विरोध दर्ज कराने को लेकर किया गया. जिसमे डॉक्टरों का भरपूर सहयोग मिला है. इसका कहीं से भी आम लोगो को कष्ट पहुंचाने का उद‍्देश्य नहीं था. यहां भी इमरजेंसी सेवा डॉक्टरों ने प्रदान कर मानवता को कायम रखा है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ श्री कुमार के अनुसार इमरजेंसी को छोड़ कुछेक मरीजों को डॉक्टर के हड़ताल पर रहने के कारण थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी है स्वास्थ्य विभाग के जांच आदि कार्य थोड़ा प्रभावित हुआ लेकिन इमरजेंसी मामले में डॉक्टरों का पूर्ण सहयोग रहा. वैसे भी ठंड को लेकर साधारण रोगियों की संख्या में कमी आयी है. कुछ महिला मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी है. साधारण रूप से पीड़ित मरीज ही लौटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >