तैयारी अंतिम चरण . 29 को लखीसराय आयेंगे मुख्यमंत्री
छात्रवृत्ति राशि को छात्र-छात्राओं के खाता में जल्द भेंजे
चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
लखीसराय : 29 दिसंबर को हलसी केभीके में निर्धारित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कला मंच से दहेज प्रथा, बाल विवाह उन्मूलन अभियान पर केंद्रित गीत प्रस्तुत किया जायेगा. मंगलवार को समाहरणालय स्थित एनआइसी सभागार में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से हुई समीक्षात्मक बैठक के दौरान मुख्य सचिव अंजनी प्रसाद सिंह ने उक्त निर्देश देते हुए कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिये सभी तरह की सावधानियां बरती जाये. 21 जनवरी को निर्धारित मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर तैयारी में तेजी लाये जाने का निर्देश देते हुए क्रमवार प्राय: सभी विभागों की योजनाओं का समीक्षा किया गया.
चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ विकास योजनाओं की विसंगतियों को तत्काल प्रभाव से दूर किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया. जिसमें मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के डीइओ को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति योजना का राशि आवंटन हो गया है. राशि को छात्र-छात्राओं के खाता में स्थानांतरित करे. साथ ही डीएम को विद्यालय जाकर मॉनिटरिंग कर जांच करने का निर्देश दिया. ताकि बच्चे के सही खाते में राशि जाये. वहीं 21 जनवरी को दहेज प्रथा,
बाल विवाह उन्मूलन पर बनने वाले मानव श्रृंखला मे निर्जन स्थानों पर बच्चों को लाने जाने में दुर्घटना होती है, उसको देखते हुए कार्य का रूट मार्ग बनाया जाये. इसको लेकर एसपी को दायित्व दिया गया है. इस बार मानव श्रृंखला मे पांच प्रतिशत की वृद्धि होनी चाहिये. डीइओ सुनयना कुमारी ने बताया कि शिक्षा विभाग का मानव श्रृंखला, मुख्यमंत्री योजना राशि बनाने पर सवाल था. वीसी में प्रभारी डीएम विनय कुमार मंडल, एसपी अरविंद ठाकुर, वरीय उप समाहर्ता राजेश कुमार, मुकेश कुमार, सीएस डॉ राजकिशोर प्रसाद सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.
