भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों को ”जीरो टॉलरेंस” का निर्देश

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों को ‘जीरो टॉलरेंस’ का निर्देश

नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण हटाते हुए नियमित रूप से करें समीक्षा

किशनगंज. मुख्य सचिव ने भारत नेपाल बॉर्डर से विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर पूर्व की बैठक की प्रगति की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने बॉर्डर पर पूर्ण सख्ती बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस के द्वारा ड्रग्स व नारकोटिक्स की तस्करी की रोकथाम को ले काफी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है. पूर्व में इसकी रोकथाम के लिए किये गए प्रयासों की उन्होंने सराहना की. उन्होंने बताया कि नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण हटाते हुए नियमित रूप से इसकी समीक्षा भी करें. खास करके बॉर्डर पर अतिक्रमित धार्मिक संरचनाओं को संवेदनशीलता व स्थानीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में ही हटाने की कार्रवाई करें. उन्होंने बताया कि वर्तमान में नेपाल में जो समसामयिक घटनाएं घटित हो रही है. नियमानुसार अपेक्षित कार्रवाई करें. पश्चिम बंगाल के चुनाव के मद्देनजर बिहार बॉर्डर पर सजग रहने की जरूरत है. हर हाल में विधि व्यवस्था को बनाए रखना है.

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के ने समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि बॉर्डर के क्षेत्र के कारण साइबर अपराध की घटना पर भी रहने की जरूरत है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सिविल सोसाइटी व सिविल प्रशासन के लोगों से अपेक्षित सहयोग लेकर सूचना संग्रहण तंत्र को मजबूत करें. मानव तस्करी की रोकथाम, ड्रग्स के सप्लाई चैन को तोड़ना, नकली नोट से जुड़े लोगों को चिन्हित करते हुए अपेक्षित कार्रवाई करें. बैठक में किशनगंज व अररिया के जिलाधिकारियों के द्वारा अपने-अपने जिले से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया.

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भारत-नेपाल बॉर्डर के क्षतिग्रस्त पिलर को समय सीमा के अंदर दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. बैठक में एसएसबी के प्रतिनिधियों ने भी सीमा से संबंधित विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी दी. बैठक में आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया राजेश कुमार, डीजी बिहार कुन्दन कृष्णन, आईजी विवेकानंद, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग अरविंद चौधरी, विशेष सचिव गृह विभाग सुहिता अनुपम, जिलाधिकारी विशाल राज, जिलाधिकारी अररिया विनोद दुहन, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक अररिया जितेन्द्र कुमार, एसएसबी के आईजी, कमांडेंट एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >