संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

किशनगंज के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है

प्रतिनिधि, किशनगंज किशनगंज के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतक की पहचान मोहम्मद कलाम के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि 10 दिनों पहले टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा के नशा मुक्ति केंद्र में मुहम्मद कलाम को भर्ती करवाया गया था. आज उसकी मौत हो गई और केंद्र के संचालक सदर अस्पताल में छोड़ कर फरार हो गए. परिजनों का कहना है कि युवक के साथ मारपीट की गई है और जब उसकी मौत हो गई तो सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया और छोड़ कर सभी फरार हो गए. घटना के बाद सदर अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई और परिजन कार्रवाई की मांग करने लगे. परिजनों का कहना है कि मामले की जांच होनी चाहिए और दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. मृतक के जीजा ने कहा कि यदि कोई गलती हुई थी तो परिजनों को सूचित करना था, लेकिन उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई. परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत करने की बात कही गई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >