शराब के साथ युवक गिरफ्तार

. मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब व अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध गलगलिया बस स्टैंड के समीप वाहन चैकिंग अभियान चलाया

गलगलिया.

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब व अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध गलगलिया बस स्टैंड के समीप वाहन चैकिंग अभियान चलाया. इस दौरान गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल की ओर से एक तस्कर शराब की खेप बंगाल से तस्करी कर ठाकुरगंज ले जाने के फिराक में है. जिसे गलगलिया पुलिस ने नाकाम कर दिया. गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में गलगलिया बस स्टैंड में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस बल को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस बल द्वारा खदेड़कर पकड़ा गया. युवक के कंधे पर लदा बैग से नौ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. हिरासत में लिए युवक की पहचान ठाकुरगंज निवासी अजीत कुमार सहनी के रूप में की गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर पकड़े गये युवक को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >