युवक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

मामले में प्राथमिकी दर्ज

किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा की रहने वाली एक युवती ने खगड़ा के एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाया है. पीड़ित युवती के आवेदन पर रविवार को सदर थाना में आरोपित युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपित युवक पीड़ित युवती के साथ कई दिनों से छेड़खानी करता रहता था. 24 अप्रैल को पीड़ित युवती एक परीक्षा के लिए स्टेडियम अभ्यास के लिए आयी थी.इस दौरान आरोपित युवक छोटे लाल यादव भी वहां शराब के नशे में आ गया और दुर्व्यवहार करने लगा. आरोपित युवक के परिजन के पहुंचने पर मामला शांत हुआ. इसी दिन आरोपित युवक पीड़ित युवती के पास पहुंच गया और हो हल्ला करने लगा. आरोपित युवक ने युवती के भाई के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार भी किया. इसकी सूचना डायल 112 को दी गयी. तब तक आरोपित युवक फरार हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >