मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप की हुई अराधना

मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप की हुई अराधना

किशनगंज. शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार से हो गयी है, जिसमें कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना की जा रही है. नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष महत्व है. किशनगंज शहर के बड़ी कोठी, शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर, मोतीबाग दुर्गा मंदिर, माधव नगर दुर्गा मंदिर, मनोरंजन क्लब, रुईधासा क्लब, गांधी घाट पूजा पंडाल, शीतला मंदिर, डे-मार्केट दुर्गा मंदिर, पश्चिमपाली दुर्गा मंदिर, उत्तरपाली दुर्गा मंदिर, दिलावरगंज दुर्गा मंदिर, धरमगंज दुर्गा मंदिर, डुमरिया दुर्गा मंदिर, देवघाट खगड़ा दुर्गा मंदिर, रोलबाग काली मंदिर सहित शहर के समस्त दुर्गा मंदिरों में दूर-दराज से श्रद्धालु मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे. उन्होंने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >