किशनगंज. शहर के सदर थाना में मंगलवार की शाम एक सनसनीखेज मामले में ”जीरो एफआइआर” दर्ज की गयी है. यह प्राथमिकी पश्चिम बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोआलीन गांव निवासी मंजूर अली द्वारा तीन नामजद और 4-5 अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज करवाई गई है. मामला प्रेम प्रसंग और शादी का झांसा देकर यौन शोषण से जुड़ा है. प्रेम जाल में फंसाकर किया शोषण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के एक युवक ने बंगाल की युवती के साथ प्रेम संबंध स्थापित किया था. आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया. पीड़िता जब भी युवक पर शादी का दबाव बनाती थी, वह किसी न किसी बहाने से बात को टाल जाता था. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि बंगाल से प्राप्त आवेदन के आधार पर सदर थाना में जीरो एफआइआर दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
