अंडरपास बनाने की मांग को ले ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अंडरपास बनाने की मांग को ले ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

किशनगंज. किशनगंज से बहादुरगंज फोर लेन ग्रीन फिल्ड पैकेज-3 के अंतगर्त मोहरमारी चौक में अंडर पास बनवाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. मंगलवार को ग्रामीणों जहां प्रदर्शन किया. वहीं जिप सदस्य नासिक नदीर, कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी वीणा देवी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा. ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से मोहरमारी चौक अंडरपास की आवश्यकता है. सड़क के दोनों तरफ हजारों की आबादी है और फोरलेन बन जाने से दुर्घटना की आशंका प्रबल हो जाएगी. उन्होंने सरकार से तत्काल इस पर गंभीरता पूर्वक विचार कर अंडरपास बनाने की मांग की है. वहीं प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि किशनगंज से बहादुरगंज फोर लेन (ग्रीन फिल्ड परियोजना पैकेज – 03) डेरामारी पंचायत अन्तर्गत मोहरमारी चौक पर अन्डरपास की बहुत आवश्यकता है. क्योंकि यहाँ पर स्कूल के बच्चे के आने जाने व ग्रग्रीमण की आबादी भी लगभग दोनों तरफ 15 से 20 हजार के बीच है. ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रामीणों को आवागमन के लिए चौक पर अन्डरपास की अति आवश्यकता है अन्यथा आये दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी. यह मुख्य मार्ग पास के 10 गांव को जोड़ती है, एवं अन्डरपास नहीं होने से सभी ग्रामीणों को एवं पास के ग्रामीणों को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. ज्ञापन में दुर्घटना की संभावनाओं को दूर करने के लिए पुनः ग्राम मोहरमारी चौक में जॉच कर के अन्डरपास निर्माण की मांग की गयी है. इस दौरान पूर्व पैक्स चैयरमेन मो फकरुद्दिन सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >