ग्रामीणों ने की पुल निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने की पुल निर्माण की मांग

किशनगंज. जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिलहनियां पंचायत स्थित सुहिया घाट पर पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पुल नहीं होने की वजह से ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर रेतुआ नदी पार करनी पड़ती है. कभी कोई आपातकालीन स्थिति में काफी परेशानी हो जाती है. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है. पानी का बहाव तेज होने से नदी पार करना बेहद खतरनाक हो जाता है, लेकिन विकल्प नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरन यही रास्ता अपनाना पड़ता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल निर्माण की मांग की है ताकि उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >