अंडर पास में जलजमाव से वाहनों के आगमन में परेशानी

अंडर पास में जलजमाव से वाहनों के आगमन में परेशानी

किशनगंज. जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत धवैली पंचायत के वार्ड संख्या 05 स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे बारिश होते ही जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है. स्थानीय लोगों के अनुसार, थोड़ी सी वर्षा में ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व दैनिक कार्य के लिए निकलने वाले लोगों को इस समस्या से काफी दिक्कत हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है. कई बार इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन भी पानी में फंस जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इससे लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. धवैली पंचायत के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे विभाग के अधिकारियों से क्षेत्रवासियों ने आग्रह किया है कि इस गंभीर समस्या पर अविलंब संज्ञान लिया जाए. साथ ही, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कर आम जनता को राहत दिलाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े. स्थानीय प्रशासन से भी अपेक्षा है कि वह इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए और क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >