सेवानिवृत्ति पर दो शिक्षकों को दी गयी भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्ति पर दो शिक्षकों को दी गयी भावभीनी विदाई

कोचाधामन. प्रखंड के दो अलग-अलग स्कूलों में विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान अवकाश प्राप्त शिक्षकों को उनके कार्यकाल की समाप्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय तालवारी टूपामारी के शिक्षक जगदीश शर्मा व मध्य विद्यालय मजगामा के प्रधानाध्यापक फैयाज आलम को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी.

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की चर्चा

समारोह के दौरान विद्यालय परिवार व अन्य शिक्षकों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश शर्मा को फूल-माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया. विदाई समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की. इस दौरान शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने उनके साथ बिताए यादगार पलों को साझा किया.

विद्यार्थियों के प्रति प्रेम रहेगा अविस्मरणीय

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रेहान अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश शर्मा ने अपने ज्ञान, समर्पण व कठिन परिश्रम से इस विद्यालय को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. उनकी विशिष्ट शिक्षण शैली, धैर्य व विद्यार्थियों के प्रति उनका सकारात्मक प्रेम सदैव अविस्मरणीय रहेगा. कार्यक्रम के मंच का संचालन शिक्षक रागिब अनवर के द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता स्थानीय बुजुर्ग मो निजाम उद्दीन ने की.

इस विशेष अवसर पर स्थानीय मुखिया अबु नसर, शिक्षक रिजवान जलील अनवर, निहाल अख्तर, आबिद अख्तर, अबु जफर, जुबेर आलम, मो रब्बानी, मो असलम, रमेश कुमार ठाकुर, अबु रेहान हैदर, मो मतलूब आलम, सेवानिवृत्त शिक्षक शोयब आलम बागी, शिक्षक अबुल कलाम आजाद, गोपी बिंद, सुजय कुमार सिंहा, अनिल कुमार, बंदना कुमारी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >