181 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग लगातार सक्रिय है

किशनगंज जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग लगातार सक्रिय है. इसी कड़ी में किशनगंज के गलगलिया चेक पोस्ट पर तैनात टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है और दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार राय, सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह और पुलिस बल के साथ गलगलिया चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया. जब पुलिस बल ने कार की बारीकी से तलाशी ली, तो उसमें गुप्त रूप से छिपाई गई 181.560 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मोहम्मद तौसीफ और मोहम्मद मुल्तजीर के रूप में हुई है. मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद थाना अध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर शराब की यह बड़ी खेप पश्चिम बंगाल से लेकर जोकीहाट ले जाने की फिराक में थे. गलगलिया चेक पोस्ट पर मुस्तैदी के कारण इन्हें धर दबोचा गया. विभाग द्वारा इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है. विभाग का कहना है कि जिले के सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >