दस दिवसीय भूकंप-रोधी भवन निर्माण के लिए प्रशिक्षण शुरू

राज्य सरकार व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (बीएसडीएमए) के तत्वाधान में भूकंप-रोधी भवन निर्माण के लिए दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का सोमवार को शुभांरभ किया गया

कोचाधामन राज्य सरकार व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (बीएसडीएमए) के तत्वाधान में भूकंप-रोधी भवन निर्माण के लिए दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का सोमवार को शुभांरभ किया गया. यह कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में किया गया, जिसका उद्घाटन बीडीओ श्रीराम पासवान, सीओ प्रभास कुमार,अंचल नाजीर अमीरी लाल प्रभोदिता सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रशिक्षक इंद्रजीत बेरा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर बीडीओ श्रीराम पासवान ने कहा कि प्रखंड के विभिन्न पंचायत से चयनित 30 राजमिस्त्रियों को इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया हैं. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर राजमिस्त्रियों को भूकंप-रोधी भवन निर्माण की आधुनिक तकनीकों द्वारा दक्ष बनाना है. जिससे कि गांवों में सुरक्षित, टिकाऊ और आपदा रोधी भवन का निर्माण संभव हो सके।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सही निर्माण सामग्री के चयन, निर्माण मानकों का मजबूती तथा भूकंप-रोधी भवन निर्माण के अन्य विधियों की जानकारी दी जाएगी. प्रशिक्षक इंद्रजीत बेरा ने कहा कि प्रशिक्षण 29 जनवरी को संपन्न हो जाएगा. समापन के पश्चात सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं भवन निर्माण की उपकरण सामग्री प्रदान की जाएगी. साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से सात हजार की प्रोत्साहन राशि के रूप में उनके बचत खाते में भेजी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >