अवैध मिट्टी लदा ट्रैक्टर जब्त

सुखानी थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है

पौआखाली सुखानी थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. गुरुवार की अहले सुबह सुखानी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध मिट्टी से लदे सोनालिका कंपनी की तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है. थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने साबोडांगी क्षेत्र में छापेमारी कर इन ट्रैक्टरों को पकड़ा है. कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों से मिट्टी खनन और परिवहन से संबंधित वैध कागजात चालान की मांग की तो चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाए. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं, जिस पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर लाया गया है और मामले की विस्तृत रिपोर्ट और सूचना खनन विभाग तथा परिवहन विभाग को भेज दी गई है. वहीं दूसरी ओर पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को प्राकृतिक संसाधनों और राजस्व की चोरी करने वाले मिट्टी खनन में संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी, तभी इनपर शिकंजा कसा जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >