ईमेल से तीसरी बार बम से व्यवहार न्यायालय को उड़ाने की धमकी

किशनगंज व्यवहार न्यायालय को सोमवार को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था, मचा हडकंप किशनगंज किशनगंज व्यवहार न्यायालय को सोमवार को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. मालूम हो कि ईमेल के जरिए कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बताते चले कि इससे पूर्व भी दो बार किशनगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसके बाद कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया था. वही कोर्ट परिसर में मेटल डिटेक्टर लगाए गए है और हर आने जाने वाले की सघन तलाशी ली जा रही है. सोमवार को कोर्ट खुलने के बाद काफी भीड़ थी और उसके बाद बम से कोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी के बाद लोगो में सनसनी फैल गई. ऐहतियातन कोर्ट परिसर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. सुरक्षा को लेकर कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया है. साथ ही न्यायिक कार्य ठप्प हो गया. न्यायालय की सुरक्षा पहले से ज्यादा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच शुरू कर दी है. कोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. पुलिस के द्वारा कोर्ट भवन के हर कोने की बारीकी से तलाशी ली गई. डॉग स्क्वायड की टीम को स्थल पर बुलाया गया. हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी कोर्ट पहुंच कर जांच में जुट गए है. इससे पूर्व 8 जनवरी और 11 फरवरी को धमकी मिली थी. ईमैल भेजने वाले की पहचान सायबर थाना की टीम कर रही है. मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है. उन्होंने कहा कि फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा. उन्होंने धमकी किसने और क्यों दी इस सवाल के जवाब में कहा कि वरीय अधिकारी इस मामले में जानकारी देंगे. क्या कहते है एसपी एसपी संतोष कुमार ने बताया कि किशनगंज कोर्ट के मेल पर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. डॉग स्क्वायड से कोर्ट परिसर की जांच करवाई जा रही है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >