महिला ने पति व ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का कराया मामला दर्ज

महिला थाना में गुरुवार की शाम को दहेज उत्पीड़न का एक मामला दर्ज करवाया गया है

किशनगंज महिला थाना में गुरुवार की शाम को दहेज उत्पीड़न का एक मामला दर्ज करवाया गया है. बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र के नजामपुर गांव की निवासी अहमदी बेगम ने महिला थाने में अपने पति मोहम्मद सज्जाद आलम सहित ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है. प्राथमिकी में दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला की शादी 21 अप्रैल 2017 को बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से से हुई थी. शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर पति और ससुराल वाले पांच लाख रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे. मांग पूरी न होने पर सभी नामजद आरोपितों ने महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. पीड़ित महिला घर बचाने की उम्मीद में यह सब सहन करने लगी. शादी के बाद उन्होंने एक बेटे अको जन्म दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला. प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित महिला अपने दौला स्थित मायके चली गई. मामले को सुलझाने का भी प्रयास किया गया।लेकिन बात नहीं बनी. आरोपित पति ने दूसरी शादी कर लेने की भी धमकी दी. महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. केस का अनुसंधान भी प्रारंभ कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >