किशनगंज. नशे में अपने ही घर में हंगामा करते एक व्यक्ति को सदर थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है. सदर थाना क्षेत्र के मझिया रोड निवासी एक महिला व उसकी बेटी ने सदर थाना की पुलिस को यह सूचना दी थी कि उसके पति नशीला पदार्थ का सेवन कर अपने ही घर में हंगामा करते है जिससे आए दिन घर के लोग परेशान रहते है. सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची व आरोपित व्यक्ति श्यामल रविदास को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जब वहां पहुंची, तब पहले आरोपित व्यक्ति की तलाशी ली गयी. पुलिस ने आरोपित को दो पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपित के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया गया कि आरोपित व्यक्ति मजदूरी करता था. इतना ही नहीं घर का सामान बेचकर गुजारा चलाता था. नशे की लत के कारण परिवार के लोग परेशान रहते थे. आरोपित नशे का सेवन करता था. नशे के सेवन के बाद आरोपित व्यक्ति पत्नी और बेटियों पर मारपीट तक करने लगता था. घर में कई दिनों से यह सिलसिला चल रहा था. उनकी एक नाबालिग बेटी वर्तमान में पढ़ाई करती है. मामला तब सामने आया जब आज बेटी ने पिता को पॉकेट में नशीला पदार्थ छिपाते देख लिया। नशे की लत से तंग आकर बेटी ने हिम्मत जुटाई और तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि आरोपित की शिकायत परिजनों ने फोन के माध्यम से दी थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
