मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने लिया भाग

किशनगंज की जीविका दीदियां, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजन कार्यक्रम में भाग ली.

किशनगंज किशनगंज की जीविका दीदियां, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजन कार्यक्रम में भाग ली. इस योजना के तहत महिलाओं को उनके खाते में सीधे दस हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया जाएगा. रोजगार शुरू करने और आकलन उपरांत, आवश्यकता अनुसार दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया. किशनगंज के सम्राट अशोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी विशाल राज, जीविका के परियोजना प्रबंधक उदय कुमार, डीपीएम जीविका अनुराधा चंद्रा सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने कार्यक्रम में भाग लिया. डीएम ने कहा कि प्रत्येक परिवार के एक महिला सदस्य को इस योजना का लाभ दिया जाएगा. इस योजना के तहत प्राप्त राशि से महिलाएं रोजगार के साधन विकसित करेंगी. ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के तहत जीविका के माध्यम से इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. साथ ही नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्र में जीविका महिला ग्राम संगठन में इस योजना के लाभ के लिए फॉर्म भरा जायगा. जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी नहीं है वो पहले समूह से जुड़ेगी, उसके बाद उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा. वहीं शहरी क्षेत्र की महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं वो इस योजना का लाभ लेने के लिए क्षेत्र स्तरीय संगठन में आवेदन देंगी. शहरी क्षेत्र में जो महिलाएं समूह से नहीं जुड़ी हैं, वे अपना आवेदन वेब पोर्टल के माध्यम से कर सकती हैं. जिसका लिंक जीविका के वेबसाईट पर उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >