KISHANGANJ भक्ति में डूबा ठाकुरगंज, महिलाओं की भव्य कलशयात्रा से गूंजा नगर

भारत सेवाश्रम संघ के दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन रविवार को महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया .

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट :

भारत सेवाश्रम संघ के दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन रविवार को महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया . पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया . कलश यात्रा भातडाला पोखर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए हिन्दू मिलन मंदिर पहुंची . पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के “हर-हर महादेव” और अन्य धार्मिक जयकारों से वातावरण गूंजता रहा . जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे दृश्य और भी आकर्षक हो उठा . यात्रा में अनुशासन और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला . महिलाएं समूहों में भक्ति गीत गाते हुए आगे बढ़ रही थीं, वहीं पुरुष और युवा वर्ग भी पूरे उत्साह के साथ शामिल रहे . इस दौरान नगर का माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा नजर आया . इस अवसर पर शोभायात्रा में साधू सन्यासियों के साथ मुख्य पार्षद सिकन्दर पटेल, पूर्व मुख्य पार्षद प्रमोद राज चौधरी, वार्ड पार्षद सजन कुमार, देवाशीष, भाजपा नेता अनिल महाराज, कौशल किशोर यादव, अतुल सिंह, रूपक कर्मकार तथा स्वरूप गांगुली सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >