जनता दरबार में अंचलाधिकारी ने पांच मामलों का किया निष्पादन

जनता दरबार में अंचलाधिकारी ने पांच मामलों का किया निष्पादन

टेढ़ागाछ. अंचल कार्यालय परिसर में भूमि से संबंधित जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर अंचल अधिकारी शशि कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में टेढ़ागाछ थाना, फतेहपुर थाना एवं बीबीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. जनता दरबार के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया. अंचल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि आज आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कुल पांच मामलों का आपसी सहमति के आधार से ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया. इसके अलावा सात नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि पूर्व से लंबित 11 मामलों को अगली तिथि के लिए पेंडिंग रखा गया है. उन्होंने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों का समयबद्ध एवं शांतिपूर्ण समाधान करना है, ताकि छोटे-छोटे विवाद आगे चलकर बड़े विवाद का रूप न लें. पुलिस एवं राजस्व विभाग के समन्वय से मामलों का निष्पक्ष समाधान किया जा रहा है. जनता दरबार में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने भी फरियादियों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी और आपसी सहमति से विवाद सुलझाने पर जोर दिया. अंचल अधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे भूमि संबंधी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >