नवकार मंत्र जाप से कानकी धाम में बना रहा धार्मिक उर्जा का वातावरण

नवकार मंत्र जाप से कानकी धाम में बना रहा धार्मिक उर्जा का वातावरण

किशनगंज. कानकी धाम में धार्मिक वातावरण के बीच दिगंबर जैन समाज द्वारा नवकार मंत्र जाप का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुनि श्री ज्ञानेंद्र कुमार के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप किया. बताया गया कि कानकी धाम में मुनि श्री के सान्निध्य में इस प्रकार का आयोजन पहली बार हुआ. इससे श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. सभी ने एकाग्रचित होकर मंत्र जाप में भाग लिया. धार्मिक आयोजन के दौरान परिसर में भक्ति व आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा. उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे आत्मशुद्धि व आध्यात्मिक उन्नति का महत्वपूर्ण अवसर बताया. समाज के लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से धार्मिक जागरूकता बढ़ती है. समाज में एकता व सकारात्मकता का संदेश जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >