पांचगाछी में अखंड हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

पांचगाछी में अखंड हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

आयोजन में पहुंचे विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल का भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं के बीच भाईचारे और एकता का दिया संदेश

पौआखाली. ठाकुरगंज प्रखंड के डुमरिया पंचायत अंतर्गत पांचगाछी गांव में पिछले दो दिनों से आयोजित श्रीश्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह में श्रद्धा व भक्ति के रसपान को सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. पूरा वातावरण हरिनाम के दिव्य गूंज से गुंजायमान है. इस भक्तिमय अवसर पर ठाकुरगंज के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी, जहां आयोजन कमिटी के सदस्यों ने उनका स्वागत सम्मान किया.

कार्यक्रम में पहुंचने के बाद विधायक ने सबसे पहले पूजा-अर्चना की व भगवान का आशीर्वाद लिया. प्रभु के सम्मुख नतमस्तक होकर उन्होंने क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की. उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अखंड हरिनाम संकीर्तन जैसे आयोजनों से न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा व एकता भी मजबूत होती है. भक्ति के इन दिव्य स्वरों से पूरा वातावरण शुद्ध हो जाता है.

विधायक गोपाल अग्रवाल ने इस आध्यात्मिक भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति के सदस्यों की सराहना की व उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में पांचगाछी ग्रामवासियों के सहयोग को भी सराहा और कुछ देर ठहरकर हरिनाम का सुमिरन किया. विधायक के साथ पौआखाली के नगर जदयू अध्यक्ष हबेवुर रहमान, प्रो विष्णुकांत झा के अलावे आयोजन समिति के सदस्य कुंदन सिन्हा, प्रमोद सिन्हा, प्रभाष सिन्हा, मनोज सिन्हा, रूपम सिन्हा समेत कई स्थानीय जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >