रेलवे की स्पेशल ट्रेनों की सूची से ठाकुरगंज आउट

रेलवे की स्पेशल ट्रेनों की सूची से ठाकुरगंज आउट

उपेक्षा. एनएफआर ने जारी की लंबी लिस्ट, सिलीगुड़ी-ठाकुरगंज-अलुआबाड़ी रेलखंड को नहीं मिली एक भी ट्रेन

ठाकुरगंज. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (���नएफआर) ने यात्रियों की सुविधा के नाम पर स्पेशल ट्रेनों की लंबी सूची जारी कर दी, लेकिन एक बार फिर ठाकुरगंज को इस पूरे प्लान से लगभग बाहर ही रखा गया. सवाल उठना लाजिमी है कि क्या ठाकुरगंज के यात्री इस सिस्टम का हिस्सा नहीं हैं. मालूम हो कि न्यू जलपाईगुड़ी–मालदा टाउन, कानपुर–गुवाहाटी, सिकंदराबाद–नाहरलगुन जैसी कई स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. बड़े-बड़े स्टेशनों को जोड़ा जा रहा है, लेकिन सिलीगुड़ी-ठाकुरगंज-अलुआबाड़ी रेलखंड इस सूची में कहीं नजर नहीं आता.

किशनगंज व आलुआबाड़ी को लाभ, ठाकुरगंज को मिली मायूसी

आसपास के स्टेशन-आलुआबाड़ी रोड व किशनगंज को इन ट्रेनों का लाभ मिल रहा है, जबकि ठाकुरगंज के यात्रियों को फिर वही पुरानी मजबूरी झेलनी पड़ रही है. यहां के लोगों को लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए पहले दूसरे स्टेशन पहुंचना पड़ता है, तब जाकर यात्रा सफल हो पाती है. हालांकि यह कोई नयी कहानी नहीं है. हर बार योजना बनती है, ट्रेनों की घोषणा होती है, लेकिन ठाकुरगंज केवल नक्शे में रह जाता है, सुविधा में नहीं.

स्थानीय लोगों में पनप रहा है गहरा रोष

सवाल यह भी है कि आखिर कब तक यहां के यात्रियों को दूसरे शहरों पर निर्भर रहना पड़ेगा. स्थानीय लोगों में रेलवे के इस सौतेले व्यवहार के प्रति नाराजगी साफ दिख रही है. उनका कहना है कि जब भीड़ कम करने व सुविधा बढ़ाने की बात होती है, तो ठाकुरगंज को क्यों नजरअंदाज कर दिया जाता है. क्या यहां के यात्रियों की संख्या कम है, या उनकी जरूरतें कम महत्वपूर्ण हैं. स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि रेल प्रशासन इस खंड की महत्ता को समझे व भविष्य में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का ठहराव यहां सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >