टेक्निकल खराबी को ले टेढ़ागाछ प्रखंड का आधार सेंटर बंद

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार नामांकन व संशोधन केंद्र 11 अप्रैल से तकनीकी खराबी के कारण बंद कर दिया गया है

किशनगंज टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार नामांकन व संशोधन केंद्र 11 अप्रैल से तकनीकी खराबी के कारण बंद कर दिया गया है. इस संबंध में केंद्र संचालक राजेश कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिस्टम में आई तकनीकी समस्या के कारण आधार से संबंधित सभी सेवाएं फिलहाल बाधित हो गई हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि अधूरी या त्रुटिपूर्ण सेवाएं देने से बचा जा सके. कहा कि जैसे ही तकनीकी समस्या का समाधान होते ही आधार केंद्र को पुनः शुरू कर दिया जाएगा. इसके लिए विभागीय स्तर पर भी प्रयास जारी है और तकनीकी टीम से लगातार संपर्क में रहा जा रहा है. प्रखंड क्षेत्र के आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अगले आदेश तक आधार केंद्र पर न आएं, क्योंकि फिलहाल यहां किसी भी प्रकार का नामांकन, अपडेट या सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है. गौरतलब है कि इस आधार केंद्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड बनवाने एवं उसमें सुधार कराने के लिए पहुंचते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >