टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, छह मामले निष्पादित

भूमि और रास्ता विवादों के त्वरित निपटारे के लिए टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई. अंचल अधिकारी शशि कुमार की अध्यक्षता में हुए इस शिविर में छह मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया.

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के लोगों की भूमि व रास्ता संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी (सीओ) शशि कुमार ने की. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, रास्ता विवाद तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई.

जनता दरबार में प्राप्त मामलों की सुनवाई करते हुए अंचल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि कुल छह मामलों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति एवं आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद निष्पादन कर दिया गया. वहीं दस मामलों को विस्तृत जांच एवं आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में विचाराधीन रखा गया है. इसके अलावा छह नए मामलों के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी सुनवाई आगामी जनता दरबार में की जाएगी.

सीओ शशि कुमार ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को भूमि एवं रास्ता विवाद जैसे मामलों के समाधान के लिए सुलभ मंच उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. उन्होंने संबंधित राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों की जांच समयबद्ध तरीके से पूरी कर अगली बैठक में उनका निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि भूमि विवादों का शांतिपूर्ण एवं कानूनी तरीके से निपटारा किया जाए,

जिससे सामाजिक सौहार्द बना रहे और लोगों को त्वरित न्याय मिल सके. जनता दरबार में राजस्व अधिकारी प्रिंस कुमार, राजस्व कर्मचारी अरुण पांडेय एवं विशाल कुमार, कार्यपालक सहायक राजा कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य इस्माइल आलम, बाबर परवाना सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >