सीमा क्षेत्र में विदेशी फंड पर सख्ती, किशनगंज में जांच टीम गठित

वित्तीय दस्तावेजों और लेन-देन की पड़ताल करेगी

किशनगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे किशनगंज जिले में विदेशी फंड के उपयोग को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है. जिला प्रशासन ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम के तहत आने वाली संस्थाओं की गतिविधियों की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है. जारी आदेश के अनुसार, सीमा क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक संस्थान, बड़े भवन, प्रतिष्ठान और आवासीय परिसरों में विदेशी फंड के आय-व्यय और लेन-देन की गहन जांच की जाएगी. प्रशासन को आशंका है कि सीमा से सटे इलाकों में विदेशी फंड के उपयोग में अनियमितताएं हो सकती हैं, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है. बताते चले जांच के लिए गठित टीम में वरीय कोषागार पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सदर, राज्य कर संयुक्त आयुक्त और अग्रणी बैंक प्रबंधक को शामिल किया गया है. यह टीम संबंधित संस्थाओं के वित्तीय दस्तावेजों और लेन-देन की पड़ताल करेगी. डीएम विशाल राज के द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विदेशी अंशदान के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है. प्रशासन के इस कदम से जिले में संचालित संस्थाओं में हलचल मच गई है. जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में जांच और तेज हो सकती है, जिससे कई संस्थाओं की गतिविधियां जांच के दायरे में आ सकती हैं .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >