माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई, दलालों से रहें सावधान : एसपी

माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई, दलालों से रहें सावधान : एसपी

ठाकुरगंज. कुर्लिकोट थाना परिसर में बुधवार को जन सुनवाई सह पुलिस-पब्लिक संवाद संगोष्ठी का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद पुलिस कप्तान (एसपी) संतोष कुमार ने अपराधियों और माफियाओं को कड़ा संदेश देते हुए आम जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया. उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि ड्रग्स माफिया, एंट्री माफिया समेत किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. एसपी संवाद के दौरान एसपी ने लोगों को बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि अक्सर पुलिस निष्पक्ष होकर अपना काम करती है, लेकिन बीच में सक्रिय दलाल लोगों को गुमराह करते हैं और काम में बाधा डालते हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने कार्यों के लिए सीधे पुलिस अधिकारियों से मिलें. एसपी ने पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति थाने में आवेदन देता है, तो उसकी रिसीविंग (पावती) अवश्य लें. पुलिस को भी निर्देश दिया गया है कि वे हर आवेदक को अनिवार्य रूप से रिसीविंग उपलब्ध कराएं. पुलिस कप्तान ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण केवल पुलिस के बल पर संभव नहीं है; इसके लिए आम जनता का सजग होना और पुलिस का सहयोग करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर है, लेकिन जनता की जागरूकता ही अपराध मुक्त समाज की नींव रखेगी. बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए एसपी ने लोगों को डिजिटल ठगी से सतर्क रहने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की. उन्होंने समापन के दौरान कहा कि जिस तरह सीमावर्ती क्षेत्र में सभी पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं, उसी तरह सामाजिक सौहार्द बनाए रखें ताकि जिले में शांति व चैन का माहौल कायम रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >