बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में अमावस्या पर हुई मां काली की विशेष पूजा-अर्चना

शहर के लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में शुक्रवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गयी

किशनगंज.

शहर के लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में शुक्रवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गयी. बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की. सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंच रहे थे. मंदिर में मां काली, मां शारदे,भगवान शिव व बजरंगबली की पूजा की गयी. इस दौरान पुष्पांजलि भी दी गयी. कमेटी के सचिव शुभजीत शेखर, मनोज मजूमदार, साधन दास व कल्याण बोस ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे या अंतिम सप्ताह में अमावस्या पूजा आयोजित की जाती है. अमावस्या पूजा धूमधाम से की जाती है. पूजा के बाद भक्तों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूजा में भक्त निखिल पाल, कल्याण बोस आदि मौजूद थे. इसके अलावे खगड़ा ढेकाबिंजा, रूईधासा काली तला, ठाकुरबाडी रोड काली मंदिर, डुमरिया व रोलबाग में अमावस्या पूजा की गई. खगड़ा में पुरोहित सन्नी झा द्वारा पूजा की गयी. मंदिर में भक्त गौतम साह, दीपक साह आदि पूजा को सफल बनाने में जुटे हुए थे. डुमरिया काली मंदिर में पुरोहित सुबोल चक्रवर्ती के द्वारा माता की पूजा की गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >