छत्तरगाछ पिकेट प्रभारी रामबहादुर शर्मा को एसपी ने किया निलंबित

छत्तरगाछ पिकेट प्रभारी द्वारा थाना में जब्त दो वाहन को नियम के विरूद्ध मुक्त करने पर सरकारी राजस्व की क्षति एवं अनियमतिता बरतने की बात सामने आई.

किशनगंज छत्तरगाछ पिकेट प्रभारी रामबहादुर शर्मा को एसपी संतोष कुमार ने निलंबित कर दिया है. निलंबन की कार्रवाई बुधवार की शाम को की गई है. मामले में थाना में जप्त ट्रैक्टर को नियम का उल्लंघन करते हुए मुक्त करने के आरोप में उक्त कार्रवाई की गई है. एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार की रिपोर्ट के बाद कर्त्तव्य पालन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राप्त शिकायत के आलोक में उक्त कार्रवाई की गई है. एसपी श्री कुमार ने ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार से जांच करवाकर छत्तरगाछ पिकेट प्रभारी रामबहादुर शर्मा को निलंबित किया. छत्तरगाछ पिकेट प्रभारी को थाना में जप्त ट्रैक्टर को नियम का उल्लंघन करके मुक्त करने साथ ही बिचौलियों से साठ-गांठ रखने का भी आरोप लगा है. जांच के दौरान एसपी श्री कुमार ने यह पाया कि छत्तरगाछ पिकेट प्रभारी द्वारा थाना में जब्त दो वाहन को नियम के विरूद्ध मुक्त करने पर सरकारी राजस्व की क्षति एवं अनियमतिता बरतने की बात सामने आई. ट्रैफिक डीएसपी के जांच प्रतिवेदन में छत्तरगाछ पिकेट प्रभारी के द्वारा थाना से मुक्त किये गये दोनों वाहनों का जिला परिवहन पदाधिकारी से वाहन के कागजात एवं अन्य बिन्दुओं पर सत्यापन नहीं कराया गया तथा प्रभारी छत्तरगाछ पिकेट द्वारा वाहन को मुक्त करते समय भी नियमों की अवहेलना करना पाया गया. जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियम का उल्लंघन करने के साथ हीं किसी बिचौलिये से सांठ-गाठ कर गंभीर अनियमितता वरतने, संदिग्ध आचरण करने, कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, मनमानेपन, आदेशोल्लंघन एवं एक अयोग्य पुलिस पदाधिकारी होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है और उनसे विभागीय जांच के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा भ्रष्ट आचरण के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई गई है तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी पदाधिकारी, कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >