डॉ कलाम कृषि काॅलेज में मृदा एवं जल परीक्षण लैब टेक्नीशियन प्रशिक्षण शुरू

डॉ कलाम कृषि काॅलेज में मृदा एवं जल परीक्षण लैब टेक्नीशियन प्रशिक्षण शुरू

बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत 49 दिवसीय कार्यक्रम का आगाज, 21 प्रशिक्षु ले रहे हैं भाग

पहाड़कट्टा. बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन के अंतर्गत मृदा एवं जल परीक्षण लैब टेक्नीशियन विषय पर 49 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ कलाम कृषि काॅलेज में किया गया. यह कार्यक्रम बिहार कृषि काॅलेज सबौर के कुलपति डॉ डीआर सिंह के नेतृत्व व डॉ के सत्यानारायण एसोसिएट डीन-सह-प्राचार्य डीकेएसी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है.

कार्यक्रम चार अप्रैल से 23 मई 2026 तक संचालित होगा. इस प्रशिक्षण में कुल 21 प्रशिक्षु नामांकित हुए हैं. प्रतिभागियों के तकनीकी कौशल को विकसित करना तथा मृदा एवं जल परीक्षण के क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करना. उद्घाटन सत्र में डॉ बिरेंद्र प्रसाद (विश्वविद्यालय प्रोफेसर सह मुख्य वैज्ञानिक) उपस्थित रहे. उन्होंने सतत कृषि उत्पादन एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए मृदा एवं जल परीक्षण के महत्व पर बल दिया. वहीं डॉ एससी पॉल, मृदा विज्ञान विभागाध्यक्ष ने फसल सुधार में मृदा रसायन के महत्व को रेखांकित किया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा किया जा रहा है. डॉ स्वराज कुमार दत्ता नोडल पदाधिकारी एवं कोर्स निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं जबकि डॉ भोला नाथ साहा कोर्स समन्वयक हैं. सह-समन्वयकों में डॉ श्वेता कुमारी, डॉ वंदना कुमारी, डॉ कृष्णा डी के, डॉ अंजलि सुधाकर व मनीष कुमार शामिल हैं. अधिकारियों ने विश्वास जताया कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण युवाओं के क्षमता निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे क्षेत्र में कृषि पद्धतियों में सुधार एवं सतत कृषि को बढ़ावा मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >