12 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

12 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पौआखाली. जियापोखर थाना क्षेत्र में अवैध देशी शराब के विरुद्ध मंगलवार को ग्राम बॉर्डर बस्ती गिलहाबाड़ी में पुलिस ने छापामारी के क्रम में एक शराब तस्कर पीटर वास्की उम्र 24 वर्ष, पिता- दाऊद वास्की साकिन बॉर्डर बस्ती गिलहाबाड़ी, थाना- जियापोखर, जिला- किशनगंज को कुल करीब 12 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ विधिवत तरीके से गिरफ्तार किया गया है. साथ ही छापामारी के क्रम में कुल करीब 100 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया है. थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में की छापेमारी की कार्रवाई से अवैध चुलाई शराब के कारोबारियों में हड़कंप है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. इन्होंने बताया कि अवैध शराब के सेवन और निर्माण के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >