सेविका चयनमुक्त, लगातार अनियमितता पर कार्रवाई

बिहार एवं आईसीडीएस निदेशालय के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई है.

किशनगंज

किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कुम्हार टोली (केंद्र संख्या- 110), पंचायत तुलसिया की सेविका प्रेमलता देवी को लगातार अनियमितता एवं लापरवाही के आरोप में चयनमुक्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, दिघलबैंक के पत्रांक-296 दिनांक 17 अप्रैल 2026 के आलोक में की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र संचालन में गंभीर अनियमितताएं बार-बार निरीक्षण के दौरान उजागर हुई थी. विभिन्न तिथियों पर हुए निरीक्षण में नामांकित 40 बच्चों के विरुद्ध अत्यंत कम उपस्थिति पाई गई, यहां तक कि कुछ अवसरों पर एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला. इसके अलावा केंद्र पर बिना सूचना अनुपस्थित रहने तथा निर्धारित पोषण सामग्री (अंडा) के वितरण में भी लापरवाही सामने आई. इन मामलों में पूर्व में कई बार स्पष्टीकरण मांगा गया तथा मानदेय में कटौती करते हुए कुल राशि की वसूली भी की गई, लेकिन इसके बावजूद कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ. 28 अप्रैल और 5 मई 2026 को निर्धारित सुनवाई में भी सेविका द्वारा प्रस्तुत जवाब असंतोषजनक पाया गया.

विभागीय निर्देशों की अवहेलना, कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं मनमाने रवैये को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग, बिहार एवं आईसीडीएस निदेशालय के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा बच्चों के पोषण एवं देखभाल से जुड़े मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी.

क्या कहती है डीपीओ आईसीडीएस

डीपीओ आईसीडीएस अंकित कुमारी सिंह ने बताया कि कई बार लापरवाही की बात सामने आयी थी. सीडीपीओ की अनुशंसा पर कार्रवाई करते हुए चयनमुक्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >