-विधानसभा क्षेत्र अधीन तीनों प्रखंड एवम नगर पंचायत बहादुरगंज के लिए अलग-अलग निगरानी समिति के गठन को हरी झंडी बहादुरगं जसरकारी योजनाओं के सुचारू संचालन को लेकर एआईएमआईएम विधायक तोसीफ आलम ने अपने विधानसभा क्षेत्र अधीन रहे तीनों प्रखंड एवम नगर पंचायत बहादुरगंज के लिए अलग – अलग निगरानी समिति के गठन को हरी झंडी दे दी है. गठित समिति अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत कल्याणकारी योजनाओं के पारदर्शी संचालन पर नजर रखेगी एवम जरूरत के अनुसार मामले को विधायक से जानकारी साझा करेंगे. समिति में अध्यक्ष एवम दर्जन भर लोगों को सदस्य बनाया गया है. समिति गठन की जानकारी पत्र जारी कर संबंधित कार्यालय को भी भेज दी गयी है. इसी कड़ी में बहादुरगंज नगर पंचायत हेतु गठित समिति में मो हसीब आलम को अध्यक्ष एवम सदस्य के तौर पर मुज्जमिल आलम, सरवर आलम, बदरुल आलम, मुख्तार आलम, नुरुल आलम, मो कलाम, मुराद आलम, जसीम आलम, नैयर अंजूम व इंतखाब आलम को शामिल किया गया है. जबकि प्रखंड बहादुरगंज के लिए गठित समिति में पूर्व मुखिया हाजी जमील अख्तर को अध्यक्ष एवम हसन अंजुम सहित डेढ़ दर्जन लोगों को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है. विधानसभा क्षेत्र के टेढ़ागाछ प्रखंड हेतु निगरानी समिति में रफीक आलम को अध्यक्ष एवम मुश्ताक आलम को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है. सदस्य के तौर पर 7 राजनीतिक कार्यकर्ताओं को कमिटी में जगह दिया है. रही बात बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र अधीनस्थ रहे दिघलबैंक के चार पंचायतों में योजनाओं के संचालन पर पारदर्शिता रखने की तो फैयाज आलम को अध्यक्ष एवम मो शकील को उपाध्यक्ष सहित समिति में कुल 10 लोगों को जगह दी गयी है. उधर, निगरानी समिति गठन से इतर विधायक द्वारा जारी लैटर पैड के अनुसार अलग – अलग पंचायतवार में भी प्रतिनिधि मनोनयन को हरी झंडी दी गयी है. अलग-अलग पंचायतों के लिए प्रतिनिधि मनोनीत किये गये हैं. इस बीच विधानसभा क्षेत्र में निगरानी समिति के गठन की सिफारिश यहाँ के राजनीतिक हलकों में खूब चर्चा है.
विधायक ने विकास को लेकर गठित की कई निगरानी समिति
विधानसभा क्षेत्र के टेढ़ागाछ प्रखंड हेतु निगरानी समिति में रफीक आलम को अध्यक्ष एवम मुश्ताक आलम को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है
