मॉकड्रिल के जरिए स्कूली बच्चों ने सीखे बचाव के गुर

मॉकड्रिल के जरिए स्कूली बच्चों ने सीखे बचाव के गुर

दिघलबैंक. आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में शनिवार को भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा व सुरक्षित शनिवार के अवसर पर भूकंप से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान बच्चों को भूकंप के दौरान होने वाले खतरों और उससे बचने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में विद्यालय के फोकल शिक्षक, बाल प्रेरक, बाल सुरक्षा मंत्री तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से छात्रों को जागरूक किया. बच्चों के बीच भूकम्प से संबंधित मॉकड्रिल कराई गयी, साथ ही गीत व कविता के माध्यम से भी सुरक्षा संदेश दिया.इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सह फोकल शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि भूकंप के समय घबराने के बजाय सतर्क रहना जरूरी है. खुले स्थान में जाने का प्रयास करें, मजबूत टेबल या बेंच के नीचे सिर ढककर बैठें, बिजली के खंभों, पेड़ों व भारी वस्तुओं से दूर रहें. विद्यालय और घर में पहले से सुरक्षित स्थानों की पहचान कर लेना चाहिए. उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे सीखी गयी बातों को अपने परिवार व आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद, उमेश प्रसाद सिंह, ममता कुमारी, उमा कुमारी, चम्पा साह, शुभजीत सिन्हा एवं मो. गुलाम हैदर सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम को आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >