घरों के उड़े छप्पर, मक्के की फसल हुई बर्बाद

घरों के उड़े छप्पर, मक्के की फसल हुई बर्बाद

कोचाधामन. क्षेत्र में शनिवार की देर रात में आई आंधी पानी से प्रखंड क्षेत्र में तबाही मचा दी है. तेज हवा के कारण दर्जनों घरों के छप्पर उजड़ चुके हैं तो वहीं कई पेड़ धराशायी हो गए हैं. इतना ही नहीं खेतों में लगा किसानों के मक्के की फसल भी बर्बाद हो गया है. साथ ही कोई बिजली के खंभे भी उखड़ गए हैं. तेज आंधी पानी से क्षेत्र में लगभग 12 घंटा बिजली आपूर्ति बाधित हो गए. बिजली विभाग के काफी मशक्कत के बाद कुछ फीडर में बिजली आपूर्ति आरंभ हुई है तो कई फीडर में बिजली आपूर्ति ठप है. प्रशासन की ओर क्षति का आकलन करवाया जा रहा है. वहीं किसान अपने खेतों में लगा मक्के की फसल के बर्बादी को देख माथा पीट रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >