जनता दरबार में जमीनी विवादों का निपटारा

जनता दरबार में जमीनी विवादों का निपटारा

सदर अंचल में सीओ व पुलिस की मौजूदगी में हुई सुनवाई, डीएम व एसपी के निर्देश पर नियमित आयोजन

किशनगंज. सदर अंचल सहित जिले के सभी अंचल कार्यालयों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया. किशनगंज सदर अंचल में आयोजित इस दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपने विवादों को सुलझाने पहुंचे. जनता दरबार सुबह 10 बजे से ही शुरू हो गया था. इस दौरान जमीन से संबंधित विभिन्न मामलों की गंभीरता से सुनवाई की गयी. सदर अंचल में आयोजित इस सत्र में एक पुराने मामले का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया. कुल चार नये मामलों में फरियादियों द्वारा आवेदन दिए गए. पूर्व से लंबित मामलों पर भी विचार-विमर्श हुआ और अगली तिथि निर्धारित की गयी.

सदर अंचल अधिकारी (सीओ) राहुल कुमार व सदर थाना के अवर निरीक्षक की मौजूदगी में यह जनता दरबार संपन्न हुआ. सीओ राहुल कुमार ने बताया कि कुछ मामलों में एक पक्ष के उपस्थित नहीं होने के कारण अगली तिथि दी गयी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष न्याय के लिए दोनों पक्षों की मौजूदगी अनिवार्य है और उसी आधार पर मामलों का निपटारा किया जाता है.

जिलाधिकारी (डीएम) व पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को यह जनता दरबार लगाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य जमीनी विवादों को स्थानीय स्तर पर सुलझाना है ताकि थानों और न्यायालयों का बोझ कम हो सके. दूर-दराज के गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा. प्रशासन की इस नयी पहल से ग्रामीणों को काफी राहत मिल रही है और विवादों के समाधान की प्रक्रिया में तेजी आयी है. अधिकारियों ने दोहराया कि भूमि संबंधी किसी भी विवाद के लिए जनता दरबार एक सशक्त माध्यम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >