तस्करी पर रोक लगाने के लिए रहें विशेष सतर्क : जिलाधिकारी

डीएम व एसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षात्मक बैठक की

डीएम व एसपी ने तस्करी पर रोक लगाने सहित कई बिदुओं को लेकर की समीक्षात्मक बैठक किशनगंज डीएम व एसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षात्मक बैठक की. इसमें आसूचना के आदान-प्रदान, तस्करी के प्रमुख रूट, तस्करी के तौर-तरीके, जिले में प्रचलित मादक पदार्थों के प्रकार, तस्करों से संबंधित सूचनाओं के संकलन व नशामुक्ति केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गई. बैठक में जानकारी दी गई कि जनवरी से लेकर चार अप्रैल 6 तक कुल 901 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. इस अवधि में 40,296 लीटर देशी शराब, 4,974.775 लीटर विदेशी शराब एवं 398 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं. साथ ही कुल 56 वाहनों को जब्त किया गया है. जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उत्पाद विभाग के अतिरिक्त अन्य सभी संबंधित विभाग भी अपनी-अपनी रिकवरी से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन संधारित करें. सीमावर्ती क्षेत्रों में संभावित तस्करी की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि टेढ़ागाछ, ठाकुरगंज व दिघलबैंक प्रखंडों में उर्वरक दुकानों की सूची तैयार कर बीएसएफ एवं पुलिस प्रशासन के साथ साझा की जाए, ताकि उर्वरकों की अवैध निकासी पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके. सीमावर्ती क्षेत्रों में अनुमंडल पदाधिकारियों को नियमित छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. जिला पदाधिकारी ने सशस्त्र सीमा बल के प्रतिनिधि को प्रतिदिन समीक्षा कर उसकी सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही सभी संबंधित विभागों को आगामी बैठक में पिछले छह माह की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संबंधित एजेंसियों को जब्ती की कार्रवाई में वृद्धि करने, सीमावर्ती क्षेत्रों एवं चेकपोस्टों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा आसूचना संकलन को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिया कि यदि कहीं खेती की आड़ में अवैध रूप से गांजा की खेती की जा रही हो, तो उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जाए. जीएसटी एवं परिवहन विभाग को भी चेक पोस्टों पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना साझा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उपस्थित सभी विभागों एवं एजेंसियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर सूचना संकलन को सुदृढ़ करें तथा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे तथा वीसी के माध्यम से अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >