KISHANGANJ : सुबह से बारिश शुरू, किसानों की बढ़ी चिंता

जिले में रविवार तड़के करीब 5 बजे सुबह से शुरू हुई बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया, लेकिन मक्का किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

किशनगंज से रंजीत रामदास की रिपोर्ट :

जिले में रविवार तड़के करीब 5 बजे सुबह से शुरू हुई बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया, लेकिन मक्का किसानों की चिंता बढ़ा दी है. लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम शांत रहा, फिर सुबह करीब साढ़े पांच बजे से दोबारा रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई. लगातार बादल छाए रहने और नमी बढ़ने से खेतों में तैयार मक्का फसल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. किसानों का कहना है कि इस समय कई जगहों पर मक्का की कटाई और सुखाने का काम चल रहा है. ऐसे में बारिश होने से दाने में नमी बढ़ सकती है, जिससे गुणवत्ता खराब होने और बाजार कीमत घटने का खतरा है.

ग्रामीण इलाकों में कई किसानों ने बताया कि अगर बारिश लंबी चली तो खेतों में रखी फसल को भारी नुकसान हो सकता है. खासकर खुले स्थानों पर सुखाई जा रही मक्का बारिश से भीगने लगे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >