बहादुरगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज ने गुरुवार को बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर पीछे स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बहादुरगंज का निरीक्षण किया एवं इसे मॉडल स्कूल के रूप में चिन्हित करने को लेकर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, बुनियादी ढांचे एवम विशेष रूप से स्कूल परिसर अंतर्गत प्रयोगशाला कमरे की अद्यतन परिस्थिति से अवगत हुए. डीएम श्री राज ने विज्ञान प्रयोगशाला में उपलब्ध उपकरणों की जानकारी लेने के क्रम में कहा कि सिर्फ किताबी ज्ञान से बच्चों का यथोचित विकास संभव नहीं, बल्कि प्रयोगशाला में नित नये-नये प्रयोग से उन्हें अवगत करवाये एवं प्रयोग के माध्यम से विषयों को बेहतर रूप में प्रस्तुति देकर उन्हें मानसिक रुप से विकसित बनायें. इससे पहले वे अलग-अलग कक्षा तक भी पहुंचे और कक्षा के अंदर मौजूद बुनियादी सुविधाएं व संसाधन को परखने की हरसंभव कोशिश की. मौके पर परिसर में व्याप्त साफ-सफाई, पेयजल की सुविधा और शौचालय की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली. लगे हाथ ही स्कूल में बच्चों एवम शिक्षकों की उपस्थिति पंजी पर भी चर्चा किये और मामले में यथोचित मेंटेन की दिशा में शख्त निर्देश दिये. इसी क्रम में डीएम ने शिक्षकों को समय पर स्कूल आने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की बात किये एवं सरकारी योजनाओं का लाभ हर स्कूली बच्चों तक पहुंचे इस पर भी कार्य करने की बात दोहरायें. इस दौरान बीडीओ अरुण सरदार, पंचायत राज पदाधिकारी सुमनलता एवम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मृणाल सेन मुख्य रूप से मौजूद रहे. जहां डीएम ने क्षेत्र में जारी जनगणना कार्य के अद्यतन रिपोर्ट से भी अवगत हुए.
जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बहादुरगंज का किया निरीक्षण
व्याप्त साफ-सफाई, पेयजल की सुविधा और शौचालय की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली.
