ठाकुरगंज ठाकुरगंज में दुर्गापूजा को लेकर पूजा कमेटियों ने तैयारिया शुरू कर दी है. इसी चरण में बिपलबी क्लब ने रविवार को खूंटी पूजन किया. बताते चले खूंटी पूजन दुर्गा पूजा की तैयारियों की शुरुआत करने वाला एक पारंपरिक बंगाली अनुष्ठान है. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो, सचिव अरुण कुंडू, कोषाध्यक्ष अमित सुल्तानिया, साथ ही विशाल देवगन, बिट्टू शाह, डम्पी गुप्ता, अमन श्राफ, सन्नी सिंह, कौशिक दास, जितेश, राहुल, केशव, आयुष, दीपक, अमन, ह्रितिक, प्रवीण, दुर्गा शाह, मोना, जय कुमार सहित समिति के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. गौरतलब है कि बिपलबी क्लब पूरे जिले में अपनी बेहतरीन और आकर्षक दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए प्रसिद्ध रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
