दिघलबैंक में 18 घंटे से बिजली गुल, जनजीवन बेहाल

दिघलबैंक में 18 घंटे से बिजली गुल, जनजीवन बेहाल

किशनगंज. जिले में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. आधी रात से ही जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. खासकर दिघलबैंक प्रखंड और बहादुरगंज प्रखंड में स्थिति और भी गंभीर रही, जहां करीब 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. रविवार की संध्या 6 बजे तक समाचार प्रेषण के समय भी इन क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी. लगातार बिजली गुल रहने के कारण आम लोगों का दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. बिजली आपूर्ति ठप रहने का सबसे अधिक असर पेयजल व्यवस्था पर पड़ा. ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में मोटर से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा. कई जगहों पर लोग हैंडपंप और कुओं का सहारा लेने को मजबूर दिखे. इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी जरूरत भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई. दिनभर मोबाइल फोन बंद रहने से लोगों का आपसी संपर्क प्रभावित हुआ. डिजिटल भुगतान व ऑनलाइन सेवाएं भी बाधित रहीं, जिससे दुकानदारों और आम उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी. बिजली विभाग के अभियंता परमीत रंजन ने बताया कि आंधी-तूफान के दौरान कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली के तार टूटने की घटनाएं सामने आई हैं,जिससे आपूर्ति बहाल करने में दिक्कत आ रही है.बिजली विभाग की टीम लगातार क्षतिग्रस्त लाइनों और पोल की मरम्मत में जुटी हुई है, लेकिन नुकसान अधिक होने के कारण कार्य में समय लग रहा है.उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी. कुल मिलाकर, किशनगंज में आए इस आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे आम लोगों को दिनभर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.अब सभी की नजरें बिजली बहाली पर टिकी हैं, ताकि जनजीवन फिर से सामान्य हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >