सरस्वती पूजा के दौरान पुलिस की रहेगी पैनी नजर

सोमवार को पोठिया थाना परिसर तथा पहाड़कट्टा थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर अलग अलग शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

फोटो 5 शांति समिति की बैठक में उपस्थित थानाध्यक्ष, अधिकारी व जनप्रतिनिधि प्रतिनिधि, पोठिया सोमवार को पोठिया थाना परिसर तथा पहाड़कट्टा थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर अलग अलग शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. पोठिया थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सीओ मोहित राज ने तो वहीं पहाड़कट्टा की शांति समिति बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने की. बैठक में थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर अंजय अमन के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य रूप से बीडीओ मो आसिफ सीओ मोहित राज, चिचुआबाड़ी ओपी प्रभारी मुनि लाल पासवान सहित दर्जनों पुलिस बल व जनप्रतिनियो सहित ग्रामीण मौजूद रहे. बैठक में बीडीओ मो आसिफ सीओ मोहित राज ने कहा की सीमांचल का इलाका शुरू से सांप्रदायिक सौहार्द एवं एकता का बेमिसाल उदाहरण है. अमन ने कहा की पूजा की शुरुआत से लेकर मूर्ति विसर्जन तक पुलिस प्रशासन का क्षेत्र के हर गति विधियों पर पैनी नजर रहेगी. डीजे तथा अश्लील गानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. आप तमाम महानुभ्वो से अपील है की अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों की आसंका होते ही पुलिस को इसकी सूचना दें और अफवाहों से दूर रहे. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस अपनी निगाह रखी हुई है, सोशल मीडिया में किसी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट करने वाले या फिर इन पोस्ट को शेयर करने वालों असमाजिक तत्वों को कभी भी बख्शा नहीं जायेगा. थाना अध्यक्ष ने सरस्वती पूजा कमिटी के लाइसेंस धारियों को दिए गए फार्म भरकर जमा करने की बात कही गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >