प्रतिमा विसर्जन तक पुलिस लगातार करती रहेगी गश्ती: इंस्पेक्टर

प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा पंडालों का सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंथ व थानाध्यक्ष अंजय अमन ने निरीक्षण किया

पोठिया प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा पंडालों का सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंथ व थानाध्यक्ष अंजय अमन ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पूजा कमिटियों के सदस्यों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मां सरस्वती के प्रतिमा के विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंथ ने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रतिमा विसर्जन तक पुलिस बल सभी पूजा पंडालों पर लगातार गश्ती करेगी और स्थिति पर पैनी नजर रखेंगे ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >