आने वाले पर्व त्यौहार को लेकर थानाध्यक्ष रहे सतर्क: एसपी

नवरात्र भी इसी माह से शुरू होगा.इसे लेकर थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्र में सतर्कता बरतेंगे

प्रतिनिधि, किशनगंज सितंबर माह से पर्व त्यौहार शुरू हो रहे है. नवरात्र भी इसी माह से शुरू होगा.इसे लेकर थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्र में सतर्कता बरतेंगे. बुधवार की शाम क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी सागर कुमार केस की समीक्षा के दौरान यह निर्देश थानाध्यक्षों को दे रहे थे. लगातार तीन घंटे तक चली बैठक में एसपी ने कहा कि इसी माह से नवरात्र प्रारंभ हो रहा है. थाना क्षेत्र में पूजा पंडाल का निर्माण भी शुरू हो चुका है. बड़े पूजा पंडालों में विशेष रूप से चौकसी बरती जानी है. पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा.माहौल बिगाड़ने वालों को थानाध्यक्ष पहले से ही चिन्हित करेंगे. थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ानी है. एसपी ने केस की समीक्षा में अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले अनुसंधानकर्ताओं को चिन्हित किया. इस दौरान एसपी ने थानावार कांडों की समीक्षा की. एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांडों के निष्पादन में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. अगर कोई फरियादी प्राथमिकी दर्ज करना चाहता है तो अवश्य ही दर्ज करेंगे. एसपी ने थानाध्यक्षों को अनुसंधान में तीव्रता लाने, वारंट, इस्तहार व कुर्की के तेजी लाने का निर्देश दिया. न्यायालय संबंधी मामलों को भी गंभीरता से लिए जाने का निर्देश दिया गया. क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ वन गौतम कुमार, एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजा, बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार, ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंत, कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार, महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार , पौआखाली थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह, गर्वनडांगा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, ट्रैफिक थानाध्यक्ष धन प्रसाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >