पहाड़कट्टा. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की और अवैध बालू व गिट्टी लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. पहली कार्रवाई थाना क्षेत्र के धोबीडांगा इलाके में की गयी, जहां धोबीडांगा बालू घाट से ले जा रहे बालू लदे एक ट्रैक्टर चालक को रोककर पूछताछ की गयी. उक्त ट्रैक्टर चालक ने माइनिंग से संबंधित किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया. इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने पियाकुड़ी मुख्य सड़क पर घेराबंदी कर अवैध गिट्टी लदे एक अन्य ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई और जुर्माना संबंधी प्रक्रिया हेतु जिला खनन पदाधिकारी को विस्तृत रिपोर्ट भेजकर सूचित कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि जब्त दोनों ट्रैक्टरों के इंजन और ट्रॉली पर निबंधन संख्या अंकित नही है. पोठिया में अधिकांश ट्रैक्टर बिना निबंधन के ही सड़कों पर दौड़ते देखे जा सकते है. जो सीधे यातायात नियमों का उल्लंघन है. परिवहन विभाग द्वारा जब्त ट्रैक्टरों के कागजातों की जांच नहीं करने से ट्रैक्टर मालिक केवल खनन का ही जुर्माना सरकार को भुगतान करते हैं. लेकिन रजिस्ट्रेशन, इन्सुरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस आदि से सम्बंधित जुर्माना नहीं लिया जाता. इस विशेष अभियान में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन, एसआई हलधर यादव, पीटीसी शाहनवाज व सशस्त्र बल मौजूद थे.
पुलिस ने बालू व गिट्टी लदे दो ट्रैक्टर को किया जब्त
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की और अवैध बालू व गिट्टी लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया
