पहाड़कट्टा पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. थाना क्षेत्र के कौवाबाड़ी गांव के समीप मुख्यपथ से एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि जब्त किए गए ट्रैक्टर में अवैध बालू लदा था पूछताछ के क्रम में चालक द्वारा माइनिंग से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जप्त कर चिचुआबाड़ी ओपी में सूरक्षार्थ रखा गया है और आगे की कार्रवाई के लिए खान निरीक्षक को जब्ती की सूचना दी गई है. ईधर पोठिया पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. थानाध्यक्ष अंजय अमन नें कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध लगातार छापेमारी जारी है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
