धोबीडांगा घाट पर पुलिस की छापेमारी, ट्रैक्टर जब्त

धोबीडांगा घाट पर पुलिस की छापेमारी, ट्रैक्टर जब्त

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड में अवैध बालू खनन व परिवहन के विरुद्ध पुलिस प्रशासन ने सघन कार्रवाई शुरू कर दी है. बुधवार की अहले सुबह थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में बुधरा पंचायत के धोबीडांगा बालू खदान में छापेमारी की गई. जहां से पुलिस टीम ने अवैध बालू खनन कर ला रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. वही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. जब्त ट्रैक्टर का मालिक धोबीडांगा गांव का बताया जा रहा है. पुलिस को धोबीडांगा घाट से लगातार अवैध बालू खनन की सूचना मिल रही थी. जिसपर औचक कार्रवाई की है. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि खनन विभाग को बालू लदे जब्त ट्रैक्टर के सम्बंध में सूचना दी गयी है. बिहार खनिज नियमावली के तहत वाहन मालिक को अर्थदंड लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन के विरुद्ध क्षेत्र में लगातार छापेमारी जारी है. उल्लेखनीय है कि धोबीडांगा बालू खदान से स्थानीय एक दर्जन ट्रैक्टर मालिकों द्वारा सुबह 4 बजे से अवैध बालू खनन किया जाता है. ट्रैक्टर मालिक उक्त घाट पर देर रात जेसीबी मशीन लगाकर डोंक नदी से पहले बालू बाहर निकाल कर डेम्प करते फिर सुबह से बंगाल के इस्लामपुर शहर में ऊंचे मूल्यों पर बिक्री किया जाता है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अवैध बालू खनन की सूचना खनन विभाग को महीनों से लोग दे रहे है. लेकिन संबधित विभाग की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है. इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष अंजय अमन, एसआइ सुजीत कुमार, एएसआई सलेंद्र कुमार सहित सशस्त्र बल मौजूद थे.

कहते है खनन अधिकारी

खान निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि पोठिया प्रखंड के धोबीडांगा घाट से अवैध बालू खनन की सूचना मिली है. पुलिस टीम और खनन विभाग संयुक्त रूप से पोठिया प्रखंड के सभी घाटों पर छापेमारी करेगी. इसके लिए रूपरेखा तैयार हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >