बेहतर कार्य करने पर पुलिस पदाधिकारियों को मिला सम्मान

बेहतर कार्य करने पर पुलिस पदाधिकारियों को मिला सम्मान

किशनगंज. बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को एसपी संतोष कुमार ने पुरस्कृत किया है. त्योहार में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिये ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार सिंह, यातायात थानाध्यक्ष सुनील कुमार को पुरस्कृत किया गया. कांडों के बेहतर निष्पादन के लिये कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह व दिघलबैंक थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह, चोरी की बाइक बरामदगी मामले में पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार, अन्य कार्य में छतरगाछ कैंप प्रभारी रामबहादुर शर्मा, अवैध शराब की बरामदगी के लिये सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार, बेहतर आसुचना के लिये कोचाधामन के चौकिदार दिलीप व सीसीटीएनएस में बेहतर कार्य करने के लिये प्रोग्रामर राकेश रौशन को पुरस्कृत किया गया. कार्य में लापरवाही पाये जाने पर दो थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण भी मांगी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >